देश लॉकडाउन की ओर / दिल्ली, मुंबई समेत 17 राज्यों के 381 शहरों में लॉकडाउन 60 करोड़ से ज्यादा आबादी घरों में बाहर सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी



नई दिल्लीकोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। पिछले एक दिन में इस संक्रमण से मुंबई, पटना और सूरत में तीन मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के मरीज की मौत हुई है। मुंबई और पटना में जान गंवाने वाले डायबिटिक थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। देश में इस बीमारी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6 को डायबिटीज थी। देश में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 362 हो चुकी है। देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। 16 राज्यों के 331 शहर पूरी तरह लॉकडाउन हैं।


लॉकडाउन के नियम नहीं माने तो कार्रवाई


दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। वहीं, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने रविवार के जनता कर्फ्यू को एक दिन के लिए बढ़ाने की लोगों से अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


दिल्ली में लॉकडाउन: कौन सी सेवा जारी



  • जरूरी कार्यों के लिए 25% डीटीसी की बसें चलाई जाएंगी।

  • अस्पताल या जरूरी कामों के लिए लोग जा सकेंगे।

  • मेडिकल, दूध, राशन की दुकानें खुली रहेंगी

  • 5 से ज्यादा लोग एक जगह जमा नहीं हो सकेंगे

  • प्राइवेट सेक्टर के स्थाई और कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी भी ड्यूटी पर माने जाएंगे। सैलरी दी जाएगी।

  • सरकार के इन आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।


कौन सी सेवाएं बंद



  • कोई भी पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा।

  • शॉप, बाजार, वर्कशॉप बंद रहेंगे।

  • गैर-जरूरी कार्यों के लिए घर से नहीं निकल पाएंगे।

  • सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे।

  • 23 मार्च से राज्य के अंदर घरेलू उड़ानें बंद। हालांकि, डीजीसीए ने कहा है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें चालू रहेंगी।

  • सोमवार से दिल्ली के बॉर्डर सील रहेंगे।


इन राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन, 60 करोड़ लोग घरों में बंद
















































































राज्यजिलेआबादी
राजस्थान337.95 करोड़
उत्तराखंड131.17 करोड़
पंजाब223.05 करोड़
ओडिशा304.71 करोड़
बंगाल2310.09 करोड़
दिल्ली111.93 करोड़
तेलंगाना313.53 करोड़
बिहार3812.85 करोड़
आंध्र प्रदेश134.98 करोड़
छत्तीसगढ़283.22 करोड़
झारखंड244.01 करोड़
जम्मू-कश्मीर201.50 करोड़
हिमाचल प्रदेश120.75 करोड़
कुल29859.74 करोड़

जनसंख्या के आंकड़े 2020 के अनुमान के मुताबिक


इनके अलावा 3 और राज्यों के भी 25 जिलों में लॉकडाउन





























राज्यकितने जिलों में लॉकडाउन
महाराष्ट्र13 जिले
मध्यप्रदेश10 जिले
उत्तर प्रदेश15 जिले
हरियाणा7 जिले
कुल45 जिले


महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में कहां लॉकडाउन
महाराष्ट्र में 13 जिले : 
पिंपरी चिंचवड़, पुणे, मुंबई, नागपुर, यवतमाल, नवी मुंबई, कल्याण, अहमदनगर, रायगढ़, ठाणे, उल्हासनगर, औरंगाबाद और रत्नागिरि।
मध्य प्रदेश में 10 जिले : भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा, बैतूल, ग्वालियर, उज्जैन और छिंदवाड़ा।
उत्तर प्रदेश में 15 जिले : आगरा, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखीमपुर खिरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, मोरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और सहारनपुर।



देश में सबसे बड़ी स्क्रीनिंग भीलवाड़ा में, 27 मार्च तक 30 लाख आबादी की जांच होगी
भीलवाड़ा से कोरोना चेन बनी है। यहां एक संक्रमित डॉक्टर के जरिए 13 लोगों में संक्रमण फैला। फिर 6 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करानी पड़ी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल के 5 और नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को भी इसी अस्पताल के 3 डॉक्टर समेत 6 लोग पीड़ित पाए गए थे। अब भीलवाड़ा जिले को आइसोलेट करने के साथ पूरी 30 लाख की आबादी का सर्वे कर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में 300 टीमों ने 2 दिन में 40 हजार से ज्यादा परिवारों का सर्वे किया है। 27 मार्च तक जिले की स्क्रीनिंग कर ली जाएगी। अभी 722 लोग सामान्य खांसी-जुकाम से पीड़ित पाए गए हैं। 32 ऐसे लोगों का पता भी चला है जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं या किसी विदेशी के संपर्क में आए हैं।



23 राज्यों तक पहुंचा कोरोनावायरस
देश के 23 राज्यों में कोरोनावायरस पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा 74 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। सिर्फ झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम में अभी कोरोनावायरस का मामला सामने नहीं आया है। कोरोना के 90% मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सिर्फ 7% मामलों में रिकवरी हुई है।



Popular posts
मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के मरीज की जान गई; अब तक 7 की मौत, 6 को डायबिटीज थी
Image
जनता कर्फ्यू - दिल्ली ने सबसे साफ हवा में सांस ली मुंबई ने लहरों की आवाज सुनी सड़क हादसाें में राेज मरने वाले 415 लोगों की जान बची
Image
आपका बच्चा भी रात में अचानक उठकर रोने लगता है? तो जान लें किन कारणों से होता है ऐसा
कोरोनावायरस / क्वारेंटाइन के लिए साई भोपाल तैयार यहां 300 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
Image